Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को समाज कल्याण की भावना से प्रेरित किया
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की तरफ से गांव महलाना में यूथ ऑफ माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी के तहत एनएसएस शिविर का आयोजन किया रहा है। वीरवार को दूसरे दिन मेडिटेशन सेंटर से पहुंची बीके प्रमोद ने स्वयंसेविकाओं को मेडिटेशन करवाया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को समाज कल्याण की भावना से प्रेरित किया। साथ ही स्वयं के अंदर ही परमतत्व के माध्यम से दया, करुणा, सहिष्णुता के भाव को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्याश्री व डॉ. आशा रानी ने उनका अभार जताया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:14 IST
Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को समाज कल्याण की भावना से प्रेरित किया #InspiredVolunteersWithASenseOfSocialWelfare #SubahSamachar
