इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बदलने के लिए आ रहे ये फीचर्स: एडम मोसेरी ने किया एलान, क्या आपके पसंद का अपडेट है शामिल?

Instagram Your Algorithm Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को उनकी फीड पर अधिक कंट्रोल देने के लिए एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी के हेड एडम मोसेरी ने घोषणा की है कि पिछले साल लॉन्च हुए योर एल्गाेरिदम (Your Algorithm) फीचर को अब एप के अन्य हिस्सों में भी जोड़ा जाएगा। इससे यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें किस तरह के टॉपिक्स ज्यादा देखने है और किस तरह के कम। इसके तहत रील्स और फीड में नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स की टेस्टिंग चल रही है। Your Algorithm फीचर क्या है इंस्टाग्राम ने पिछले साल योर एल्गाेरिदम फीचर पेश किया था। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके फीड और रील्स पर ज्यादा नियंत्रण देना है। इस फीचर के जरिए यूजर अपनी पसंद के कंटेंट को प्राथमिकता दे सकते हैं और जो टॉपिक्स नहीं पसंद है, उन्हें कम दिखाने का विकल्प चुन सकते हैं। अब कंपनी इस फीचर को एप के और हिस्सों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। http:// View this post on Instagram A post shared by Adam Mosseri (@mosseri) Instagram Customization: कौन-कौन से नए बदलाव हो सकते हैं एडम मोसेरी के पोस्ट के अनुसार कंपनी एप में Your Algorithm को एक्सेस करने के लिए इन 3 बड़े बदलावों पर काम कर रही है: फीड पुल-डाउन मेन्यू : जब यूजर्स अपनी इंस्टाग्राम फीड को नीचे की तरफ खींचेंगे (Pull Down), तो सीधे 'Your Algorithm' का एक खास कस्टमाइजेशन मेन्यू खुलकर सामने आ जाएगा। रील्स स्वाइप-अप प्रॉम्प्ट: जब यूजर रील्स देख रहा होगा, तो ऊपर की तरफ स्वाइप करते ही स्क्रीन पर एक कस्टमाइजेशन प्रॉम्प्ट (सुझाव) दिखाई देगा, जो आपसे आपकी पसंद पूछेगा। रिएक्शन बटन्स: हर रील वीडियो के ठीक नीचे कुछ डायरेक्ट बटन्स दिए जाएंगे। इनकी मदद से आप तुरंत एप को बता सकेंगे कि आप इस तरह के और वीडियो देखना चाहते हैं या नहीं। एडम मोसेरी ने क्या कहा इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी का कहना है कि कंपनी इस फीचर को सिर्फ एक सेटिंग तक सीमित नहीं रखना चाहती। बल्कि अब वह पूरे इंस्टाग्राम का हिस्सा बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से कुछ फीचर्स फिलहाल टेस्टिंग में हैं, कुछ जल्द रोलआउट किए जाएंगे, जबकि कुछ आइडिया अंतिम रूप तक नहीं भी पहुंच सकते हैं। यूजर्स की सबसे बड़ी मांग क्या है मोसेरी की पोस्ट पर सबसे ज्यादा चर्चा एक ही मांग को लेकर हुई। कई यूजर्स चाहते हैं कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम सबसे पहले उन्हीं लोगों की पोस्ट दिखाए, जिन्हें वे पहले से फॉलो करते हैं। एक कमेंट में लिखा गया है कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि एल्गोरिदम हमें उन्हीं लोगों का कंटेंट दिखाए जिन्हें हम फॉलो करते हैं। क्या बदल सकता है यूजर अनुभव अगर ये फीचर्स सभी यूजर्स के लिए जारी होते हैं, तो इंस्टाग्राम पर कंटेंट देखने का अनुभव पहले से ज्यादा व्यक्तिगत हो सकता है। यूजर्स को अपनी पसंद के वीडियो और पोस्ट ज्यादा दिखाई देंगे, जबकि अनचाहे कंटेंट को कम करने के लिए बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल कंपनी की ओर से इस फीचर के लॉन्चिंग को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है, लेकिन मोसेरी की पोस्ट ने संकेत दिए हैं कि इन्हेंचरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बदलने के लिए आ रहे ये फीचर्स: एडम मोसेरी ने किया एलान, क्या आपके पसंद का अपडेट है शामिल? #SocialNetwork #National #InstagramAlgorithm #SocialMedia #TechNews #SubahSamachar