Delhi NCR News: सिंधी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को करोलबाग जोन के राजेंद्र नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंधी पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों, सफाई व्यवस्था और एमसीडी भूमि के उपयोग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद आरती चावला, निगमायुक्त संजीव खिरवार, उपायुक्त दिलखुश मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।महापौर ने सिंधी पार्क में विकसित किए जा रहे वॉकिंग ट्रैक और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि पार्क नागरिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इसके बाद महापौर ने मंगल बाजार रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खुदाई के बाद सड़क मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: सिंधी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए #InstructionsGivenToExpediteTheBeautificationWorkOfSindhiPark #SubahSamachar