Ambala News: गुडगुडिया नाले की गंदगी और गाद हटाने के दिए निर्देश
अंबाला। मानसून की पहली बारिश में शहर जलमग्न न हो, इसके लिए नगर परिषद ने अभी से तैयारी कर ली है। दावों और फाइलों से बाहर निकलकर नप प्रशासन ने अब धरातल पर जांच शुरु कर दी है। सोमवार को नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) देवेंद्र नरवाल ने खुद नालों की जमीनी हकीकत को जाना। अधिकारियों की इस संयुक्त टीम ने छावनी के सबसे प्रमुख गुडगुडिया नाले सहित शहर के तमाम संवेदनशील नालों का करीब चार घंटे तक सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नालों में पानी की निकासी को देखा। कई जगहों पर गाद और गंदगी जमा होने के कारण पानी का बहाव बाधित मिला। इस पर अध्यक्ष और ईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही मौजूद स्टाफ को तुरंत गाद और कचरा बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।----लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार : ईओकार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक गौरव को हिदायत दी कि नालों की सफाई के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ ने निर्देश दिए कि सफाई निरीक्षक को रोजाना किए गए काम का फीडबैक देना होगा।----इस बार नहीं होगी दिक्कत : स्वर्ण कौरनगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने कहा कि हर बार मानसून में जलभराव के कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हमारा मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि भारी बारिश के दौरान भी छावनी के किसी भी इलाके में जलभराव न हो और पानी की निकासी सुचारु ढंग से चलती रहे। ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। अंबालाछावनीकेमहेशनगरक्षेत्रमेंमुख्यनालेमेंसफाईव्यवस्थाकोचेककरतींनपअध्यक्षवईओ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 03:35 IST
Ambala News: गुडगुडिया नाले की गंदगी और गाद हटाने के दिए निर्देश #InstructionsGivenToRemoveDirtAndSiltFromGudgudiaDrain #SubahSamachar
