Chandigarh-Haryana News: अंबाला कैंसर अस्पताल में पेट स्कैन मशीन को जल्द लगवाने के निर्देश

फोटो समाचार मुख्यमंत्री ने मशीन की स्थापना के लिए विभाग को 15 दिन में टेंडर की नियम-शर्तें अनुमोदित करवाने के दिए निर्देश अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पेट (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन मशीन लगाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हें अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल में पेट स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है। इस मशीन के माध्यम से कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन भी किया जा सकता है जिससे कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है। अंबाला के कैंसर अस्पताल में पहले प्रस्तावित एनालोग मशीन के स्थान पर डिजिटल मशीन लगाई जाए ताकि कैंसर की पहचान के सटीक परिणाम मिल सके और मरीजों के इलाज में अधिक सुविधा मिल सके। पेट स्कैन मशीन से टेस्ट करवाने वाले कैंसर मरीजों के लिए किफायती दरें निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्ति किसी भी अस्पताल में निशुल्क पेट-स्कैन करवा सकते हैं लेकिन अंबाला के कैंसर अस्पताल में इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा। बैठक में मौजूद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि 6-7 राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं इसलिए इस मशीन का अंबाला कैंसर अस्पताल में होना बहुत आवश्यक है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: अंबाला कैंसर अस्पताल में पेट स्कैन मशीन को जल्द लगवाने के निर्देश #InstructionsIssuedForTheEarlyInstallationOfAPETScanMachineAtTheAmbalaCancerHospital. #SubahSamachar