Himachal: 31 मई तक पंचायत-निकाय चुनाव कराने के निर्देश, हिमाचल में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण तेज

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उपमंडल अधिकारियों और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को मतदाता सूचियों के प्रारूप तैयार करने और विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 31 मई 2026 तक पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव कराना अनिवार्य है। इससे पहले जनवरी 2026 में प्रस्तावित चुनाव विभिन्न कारणों से नहीं हो पाए थे। प्रदेश में 3577 ग्राम पंचायतों और 72 शहरी निकायों की मतदाता सूचियां पहले तैयार थीं, लेकिन अब पुनर्गठन और परिसीमन के कारण कई क्षेत्रों में सूचियों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 22:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: 31 मई तक पंचायत-निकाय चुनाव कराने के निर्देश, हिमाचल में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण तेज #CityStates #Shimla #HimachalPanchayatElection #SubahSamachar