Rudraprayag News: हाईवे पर बिछी इंटरलॉकिंग टाइल्स, लगे क्रैश बैरियर

अगस्त्यमुनि। यात्रा से पहले केदारनाथ हाईवे पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बेडूबगड़ पेट्रोल पंप से गंगानगर पुल तक यहां हाईवे पर दलदल जैसी स्थिति थी। अभी अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रभावित हिस्से को दुरुस्त कर दिया गया है। पूरे हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के साथ-साथ क्रश बैरियर भी बनाए गए हैं। स्थानीय कार्तिक पुरोहित ने कहा कि इससे यात्रा मार्ग अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: हाईवे पर बिछी इंटरलॉकिंग टाइल्स, लगे क्रैश बैरियर #InterlockingTilesLaidOnTheHighway #CrashBarriersInstalled #SubahSamachar