Shahjahanpur News: सहकारी बैंक में शुरू होगी इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग
प्रबंध समिति की बैठक में पारित किया जा चुका प्रस्ताव, बैंक शाखाओं का होगा आधुनिकीकरण संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक में इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सुविधा शुरू की जाएगी। प्रबंध समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। जनपद में स्थित बैंक शाखाओं का आधुनिकीकरण कराने और कांट शाखा के नवनिर्मित भवन में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए भी मंजूरी मिली है। प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए शाखा अल्हागंज को जलालाबाद शाखा में तथा सायंकालीन शाखा को कचहरी शाखा में विलय करने का निर्णय लिया गया है। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रोविजनल व अतिरिक्त अल्पकालीन फसली ऋण सीमा और कैश एंड कैरी ऋण सीमा को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। डीपीएस राठौर ने कहा कि मुख्य उद्देश्य जिला सहकारी बैंक को तकनीकी रूप से सक्षम और किसानों तथा ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं से बैंक डिजिटल युग में प्रवेश करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 17:42 IST
Shahjahanpur News: सहकारी बैंक में शुरू होगी इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग #InternetAndMobileBankingWillBeLaunchedInCooperativeBanks. #SubahSamachar
