Yamuna Nagar News: दुकान से इनवर्टर की बैटरी चोरी

यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के करहेड़ा खुर्द गांव में चोराें ने एक दुकान से इनवर्टर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाहरपुर निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने करहेड़ा खुर्द में किराये पर दुकान ले रखी है। आठ और नौ अप्रैल की रात के बीच किसी ने दुकान से इनवर्टर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 03:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: दुकान से इनवर्टर की बैटरी चोरी #InverterBatteryStolenFromShop #SubahSamachar