Prayagraj : नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जांच टीम गठित, डॉक्टरों के दर्ज होंगे बयान

चाका में नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन भी हो गया है। तीन सदस्यीय जांच टीम जल्द ही चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन व एनेस्थेटिक सहित अन्य के बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा टीम पीड़ितों से भी मिलेगी। एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय के नेतृत्व में मामले की जांच होनी है। टीम सोमवार को चाका सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर देगी। मंगलवार तक जांच की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धनूपुर में हो चुकी है घटना नसबंदी के दौरान महिला की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले आठ जनवरी 2026 को धनूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने आई एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने नसबंदी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि महिला सर्जरी से पहले डर गई थी। इसके बाद उसकी हालत अचानक से बिगड़ने लगी। ऐसे में महिला को एसआरएन अस्पताल उपचार के लिए लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। चार लाख रुपये का मिलता है मुआवजा नसंबदी के लिए आने वाले महिला या पुरुष की अगर मौत होती है तो सरकार की तरफ से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। सीएमओ की तरफ से हमें जांच का निर्देश मिला है। ऐसे में जल्द ही सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन व एनेस्थेटिक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि महिला की सर्जरी हुई थी कि नहीं। इसके अलावा महिला को कौन-कौन सी दवाएं दी गई थीं। - डॉ. आरसी पांडेय, एसीएमओ नसबंदी के दौरान मौत होने की संभावना होती है। हालांकि, ऐसा बहुत कम देखने में आता है। फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई यह जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। - डॉ. एके तिवारी, सीएमओ

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जांच टीम गठित, डॉक्टरों के दर्ज होंगे बयान #CityStates #Prayagraj #NasbandiInHindi #CrimeNews #NainiNews #SubahSamachar