UP: मेरठ में 27 जून को निवेश कुंभ, इन्वेस्टमेंट और साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण जानकारी

निवेश, वित्तीय सुरक्षा और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून को निवेश कुंभ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय हॉस्पिटल के सामने सम्राट हैवेंस होटल में होगा। कार्यक्रम में निवेशकों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और युवाओं को वित्तीय एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। निवेश और संपत्ति निर्माण के गुर बताएंगे विशेषज्ञ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदित्य बिरला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के निवेशक शिक्षा एवं वितरण विकास विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ दमानी होंगे। वह प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड, लक्ष्य आधारित निवेश, संपत्ति निर्माण और सुरक्षित निवेश रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही निवेश से जुड़े भ्रम और आम गलतियों पर भी प्रकाश डालेंगे। यह भी पढ़ें:UP:रेलवे स्टेशन-बस अड्डों से तलाशे जाते थे मजदूर, कारखाने में रोज सिसकती रही बंधुआ जिंदगी, ये है पूरा मामला

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मेरठ में 27 जून को निवेश कुंभ, इन्वेस्टमेंट और साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण जानकारी #CityStates #Meerut #निवेशकुंभमेरठ #मेरठनिवेशकार्यक्रम #म्यूचुअलफंडनिवेश #वित्तीयसुरक्षा #साइबरजागरूकता #डिजिटलठगीसेबचाव #आदित्यबिरलासनलाइफम्यूचुअलफंड #अमरउजालाकार्यक्रम #SubahSamachar