IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 1524 पदों पर निकली वैकेंसी, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें यहां
IOCL Apprentice Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी चार रिफाइनरियों यानी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कुल 1524 पदों पर ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना और NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। कार्यक्रम तिथि अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 जून 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म) 29 जून 2026, सुबह 10:00 बजे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म) 28 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची का अस्थायी प्रकाशन 5 अगस्त 2026 दस्तावेज सत्यापन की संभावित तिथियां 11 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक क्या है आवेदन की शर्तें कोड 101 (टेक्नीशियन अप्रेंटिस - केमिकल): उम्मीदवार के पास गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 वर्षीय बीएससी (B.Sc.) डिग्री होनी चाहिए। कोड 102 (ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर): उम्मीदवार का 10वीं पास होना और फिटर ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। कोड 103 (टेक्नीशियन अप्रेंटिस - केमिकल): गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 वर्षीय बीएससी (B.Sc.) डिग्री आवश्यक है। कोड 104: केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कोड 105: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कोड 106: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कोड 107: इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कोड 108 (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट): उम्मीदवार के पास बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) या बीकॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए। कोड 109 (अकाउंटेंट): उम्मीदवार के पास बीकॉम (B.Com) डिग्री होना जरूरी है। कोड 110: उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। कोड 111 (डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर): उम्मीदवार का 12वीं पास होना और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:57 IST
IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 1524 पदों पर निकली वैकेंसी, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें यहां #GovernmentJobs #National #SubahSamachar
