IPL 2026: भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, आरसीबी का एलान- खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। पिछले साल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस की याद में टीम ने हर मैच में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखने का निर्णय लिया है। ये सीटें कभी किसी के लिए नहीं भरेंगी और ये उन 11 जिंदगियों की खामोश याद बनकर स्टेडियम में मौजूद रहेंगी।मौजूदा आईपीएल चैंपियन आरसीबी की टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 11:52 IST
IPL 2026: भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, आरसीबी का एलान- खाली रखी जाएंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #SubahSamachar
