IPL 2026: बिना पंजाब किंग्स के धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मैच, विराट का दिख सकता है जलवा
आईपीएल में एक बार फिर विराट कोहली का धर्मशाला स्टेडियम में जलवा देखने को मिल सकता है। 26 मई को यहां आईपीएल का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मैदान पर दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनमें से कोई भी पंजाब किंग्स नहीं होगी। पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड धर्मशाला है। इसके कारण यहां का समीकरण इस बार पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को धर्मशाला में ही पंजाब किंग्स को हराकर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 18:50 IST
IPL 2026: बिना पंजाब किंग्स के धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मैच, विराट का दिख सकता है जलवा #CityStates #Shimla #Solan #Ipl2026 #SubahSamachar
