IPS Couple: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा पहुंचे मुकाम तीर्थ, गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद लिया

राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक पारंपरिक दृश्य देखने को मिला जब संभल के एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई और उनकी नवविवाहित पत्नी अंशिका वर्मा ने शादी के बाद सबसे पहले बिश्नोई समाज की पवित्र परंपराओं को अपनाया। यह जोड़ा मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर पहुंचा और बाबा के चरणों में धोक लगाकर नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगा। वर्दी की ताकत और परंपरा की गहराई का यह अनोखा मेल देखकर मंदिर परिसर में मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो उठा। विधिवत निभाई पाहल रस्म जंभेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद नवदंपति समराथल धोरे पहुंचे, जहां उन्होंने बिश्नोई समाज की पवित्र पाहल रस्म विधिवत निभाई। यह रस्म बिश्नोई समाज में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे निभाकर दंपति ने समाज की जड़ों और मान्यताओं के प्रति अपनी गहरी आस्था ज़ाहिर की। समराथल की पावन धरती पर इस रस्म को अदा करते देख वहां मौजूद लोगों के मन में श्रद्धा और गर्व दोनों के भाव एक साथ उमड़ पड़े। ये भी पढ़ें- हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है भूत-प्रेतों की कचहरी, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए आईपीएस इस पूरे कार्यक्रम में जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों के दिल को छू गई वह था इस जोड़े का सादगी भरा अंदाज़। एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की वेशभूषा में सजे-धजे नज़र आए, तो अंशिका वर्मा भी राजस्थानी परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस नवदंपति की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की दुआ मांगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 07:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IPS Couple: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा पहुंचे मुकाम तीर्थ, गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद लिया #CityStates #Bikaner #Rajasthan #KrishnaKumarBishnoiSambhalSp #AnshikaVerma #MukamJambheshwarTempleBikaner #BishnoiSamajPahalRasam #SamrathalDhoraBikaner #IpsOfficerWeddingRajasthan #BishnoiTradition #RajasthanNews #SubahSamachar