US-इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना: खामेनेई के उत्तराधिकारी का है पूरा प्लान, जानें कौन है दावेदार
पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर ताबड़तोड़ हमलों उसके सैन्य अधिकारियों को मार गिराने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान भी जवाब में इस्राइल के प्रमुख शहरों और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस बीच सामने आया है कि शनिवार को जब अमेरिका और इस्राइल ने अपने संयुक्त अभियान की शुरुआत की थी तो इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकानों को सबसे पहले निशाना बनाया गया था। रविवार सुबह इसकी पुष्टि हुई है कि खामेनेई के साथ-साथ उनके परिवार के कई सदस्य इस हमले की चपेट में आ गए। माना जा रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर को निशाना बनाकर अमेरिका और इस्राइल की मंशा देश के शासन में बदलाव की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ही एक ट्रूथ सोशल पोस्ट में अपने इरादे जाहिर भी कर दिए और देश की जनता से इस मौके का फायदा उठाने के लिए कहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 08:39 IST
US-इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना: खामेनेई के उत्तराधिकारी का है पूरा प्लान, जानें कौन है दावेदार #World #International #IranSupremeLeader #IranIsraelWar #IsraelIranConflict #AyatollahAliKhamenei #KhameneiSuccessor #IranSupremeLeaderElection #IsraelIranWar #Us #SubahSamachar
