Iran-US Talks: ओमान जाएंगे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी, अमेरिका से टकराव के बीच अहम बैठक
अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में परमाणु समझौते पर पहले दौर पर बैठक बेनतीजा रही। हालांकि दोनों ही देशों ने इस वार्ता को सकारात्मक बताया। आने वाले दिनों में फिर से वार्ता की जाएगी। इससे पहले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच रहे हैं। दरअसल, ओमान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में ईरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष और अब देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी और ओमान के सुल्तान हैथम से मुलाकात करेंगे। राजधानी मस्कटमेंं अली लारीजानी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने वार्ता को अहम बताया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि लारीजानी क्या संदेश लेकर ओमान जा रहे हैं। बता दें कि ईरान और अमेरिका ने पिछले सप्ताह ओमान में परमाणु वार्ता की। रविवार को तेहरान में आयोजित शिखर सम्मेलन में राजनयिकों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन करने की अपनी शर्त पर अडिग रहेगा। यह मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद का प्रमुख विषय है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 06:23 IST
Iran-US Talks: ओमान जाएंगे ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी, अमेरिका से टकराव के बीच अहम बैठक #World #International #TopIranSecurityOfficial #Iran-usTalks #Iran-usNuclearTalks #AliLarijaniVisitOman #IranAmericaNuclearDeal #Oman #DonaldTrump #TariffOnTehranTrade #TrumpWarnIran #SubahSamachar
