Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर बातचीत का दौर खत्म, तीन घंटे चली बात
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में बातचीत का नया दौर खत्म हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। मंगलवार को हुई यह मुलाकात परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत थी। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में सैन्य हलचल बढ़ गई है। ईरान ने घोषणा की है कि वह 'लाइव फायर' सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को कुछ घंटों के लिए बंद रखेगा। दूसरी तरफ, अमेरिका भी इस इलाके में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इन हालातों के बीच हुई इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है। (खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:28 IST
Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर बातचीत का दौर खत्म, तीन घंटे चली बात #World #International #IranUsNuclearTalks #GenevaNuclearMeeting2026 #IranNuclearProgram #UsIranTensions #StraitOfHormuzClosure #LiveFireMilitaryDrillIran #MiddleEastSecurityCrisis #NuclearDealNegotiations #RegionalMilitaryEscalation #GlobalDiplomaticTalks #SubahSamachar
