West Asia: 'अमेरिका अभी पीछे हटा तो तेहरान को संभलने में लगेंगे 20 साल', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका इस समय अपनी कार्रवाई रोक देता है, तो ईरान को दोबारा खड़ा होने में करीब 20 साल लग सकते हैं। ट्रंप ने इस दावे के साथ संकेत दिया कि अमेरिकी दबाव और सैन्य रणनीति ने ईरान की क्षमताओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिका की कार्रवाई निर्णायक स्थिति में पहुंच चुकी है। उनका कहना था कि यह दबाव ही है जिसने ईरान को कमजोर किया है और अगर इसे अभी जारी रखा गया तो संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो ईरान अब तक परमाणु शक्ति बन चुका होता, जिससे वैश्विक संतुलन पर गंभीर असर पड़ता। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 07:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia: 'अमेरिका अभी पीछे हटा तो तेहरान को संभलने में लगेंगे 20 साल', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा #World #International #IranIsraelWar #SubahSamachar