West Asia Crisis: क्या इस्राइल की धमकी से डर गया ईरान? सरकार बोली- मोजतबा खामेनेई नहीं चुने गए सर्वोच्च नेता

ईरान में मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुनने की खबर आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा मंत्री ने धमकी देते हुए साफ कहा कि जो भी नया नेता चुना जाएगा, उसको खत्म कर देंगे। इस बीच ईरानी सरकार ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी बनाए जाने की खबरों से इनकार किया है। इस्राइल की धमकी से डरा ईरान! दरअसल, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान जिस भी व्यक्ति को अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे 'निशाने पर' लिया जाएगा। इस बयान से पहले कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि भारत स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। Reports circulating on media regarding potential candidates for leadership selected by Irans Assembly of Experts have no official source and are officially denied.#Iran#AssemblyOfExperts#FactCheck pic.twitter.com/g9b9znt8j8mdash; Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 4, 2026 सुप्रीम नेता की खबरों का किया खंडन एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, 'ईरान की विशेषज्ञ सभा द्वारा नेतृत्व के लिए चुने गए संभावित उम्मीदवारों के बारे में मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई आधिकारिक स्रोत नहीं है और इन्हें आधिकारिक तौर पर खारिज किया जाता है।'इससे पहले इस्राइल मीडिया ने खबर दी थी कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनके पिता का उत्तराधिकारी चुना गया है और वे सर्वोच्च नेता का पदभार संभालेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्राइल मीडिया को बताया कि आने वाले घंटों में विधानसभा द्वारा मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर ईरान के आधिकारिक सरकारी मीडिया से कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis: क्या इस्राइल की धमकी से डर गया ईरान? सरकार बोली- मोजतबा खामेनेई नहीं चुने गए सर्वोच्च नेता #World #International #Iran #MojtabaKhamenei #AyatollahKhamenei #Irgc #Israel #Us #SupremeLeader #SubahSamachar