Chandigarh-Haryana News: 33.78 करोड़ के सिंचाई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

- तोशाम क्षेत्र के किसानों को होगा लाभअमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33.78 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और जल प्रबंधन व्यवस्था में भी सुधार आएगा। तोशाम क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। सिंचाई विभाग के अनुसार भिवानी जिले में विभिन्न नहरों, माइनरों, पुलों और पाइपलाइन परियोजनाओं पर कुल 33 करोड़ 78 लाख 1 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजनाओं का उद्देश्य नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना और सिंचाई क्षमता बढ़ाना है।जानकारी के अनुसार आलमपुर माइनर, थिलोड़ डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम हिल माइनर तथा झांवरी डिस्ट्रीब्यूटरी की रीमॉडलिंग की जाएगी। इसके अलावा निगाना नहर और निगाना फीडर पर नए पुल बनाए जाएंगे। हेतमपुरा माइनर की लाइनिंग, पटौदी कला में सीतूवाला तालाब क्षेत्र तक भूमिगत आरसीसी पाइपलाइन बिछाने व सिसर माइनर के जीर्णोद्घार का कार्य भी इस योजना में शामिल है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: 33.78 करोड़ के सिंचाई विकास कार्यों को मिली मंजूरी #IrrigationDevelopmentWorksWorth33.78CroreApproved. #SubahSamachar