अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईशान खट्टर का जलवा, क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ बियारित्ज फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल

अभिनेता ईशान खट्टर हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट और अन्य कई जाने-माने नामों के साथ बियारित्ज फिल्म फेस्टिवल के चौथे एडिशन में जूरी पैनल में शामिल होंगे। यह घोषणा खुद फिल्म फेस्टिवल की ओर से की गई है। ईशान के साथ-साथ फ्रांसीसी निर्देशक, स्क्रिप्ट राइर और एडिटर नाथन एम्ब्रोसियोनी, फ्रांसीसी अभिनेत्री सूजी बेम्बा, कनाडाई अभिनेत्री व्हिटनी पीक और अन्य लोग भी शामिल होंगे। पहली फिल्म से ही हुई ईशान के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत ईशान खट्टर के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत उनकी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से ही हो गई थी। इसे 2018 में ईरानी फिल्म निर्माता माजिद मजीदी ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में लियोनार्डो डि कैप्रियो और जेनिफर लॉरेंस स्टारर फिल्म 'डोंट लुक अप' में एक कैमियो भूमिका निभाई। 2020 में उन्होंने मीरा नायर की ब्रिटिश सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में तब्बू के साथ मुख्य भूमिका निभाई। उनकी 2025 में आई फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था और इसे शॉर्टलिस्ट भी किया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईशान खट्टर का जलवा, क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ बियारित्ज फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल #Bollywood #National #IshaanKhatter #BiarritzFilmFestival #IshaanKhatterInBiarritzFilmFestival #IshaanKhatterJuryPanelInBiarritzFilmFestiva #IshaanKhatterInBiarritzFilmFestivalJury #KristenStewart #IshaanKhatterWithKristenStewart #BiarritzFilmFestival4thEdition #SubahSamachar