Yamuna Nagar News: इस्कॉन प्रचार समिति श्रीमद्भागवत कथा 26 अप्रैल से

पानीपत। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा 26 अप्रैल से कटारिया लैंड सेक्टर-12 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा दो मई तक चलेगी। तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास कथा करेंगे।इस्कॉन प्रचार समिति ने इसके लिए जीटी रोड स्थित गोशाला में बैठक की। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने बैठक में पूरे आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। समिति के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल चुघ ने बताया कि सेक्टर-12 हुडा स्थित कटारिया लैंड में 26 अप्रैल से दो मई तक श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी। तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें कथाव्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास रहेंगे। श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन सायं सात बजे शुरू की जाएगी। इसमें सुबह प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी और तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकली जाएगी। रथयात्रा सेक्टर -12 स्थित देवेंद्र बेकरी से दोपहर बाद तीन बजे शुरू की जाएगी। यह सेक्टर-11 और 12 की विभिन्न सड़कों से होते हुए कटारिया लैंड पहुंचेगी। रथयात्रा के समापन पर भंडारा लगाया जाएगा। हर रोज कथा के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आशु गुप्ता, अशोक गोयल, सतीश गोयल, संजय मंगला, अरविंद सिंघल व मोहन बंसल उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 02:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: इस्कॉन प्रचार समिति श्रीमद्भागवत कथा 26 अप्रैल से #ISKCONPracharSamitiShrimadBhagwatKathaFromApril26 #SubahSamachar