Holi: इस्कॉन मंदिर की होली युवाओं को समर्पित, रॉक बैंड पर होगी भजन क्लबिंग; 51 तरह के फूलों से सजेंगे कान्हा

Holi: इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में इस बार एक मार्च को होली युवाओं को समर्पित रहेगी। होली के हुड़दंग के बजाय भजन क्लबिंग में कान्हा के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए बनारस के अलावा कोलकाता और पुणे से 10 क्विंटल फूल आएंगे। कान्हा का 51 तरह के फूलों से शृंगार होगा और उनकी पूरी पोशाक और आभूषण फूलों के ही होंगे। दिल्ली और विदेश से रॉक कीर्तन की 12 टोलियां आएंगी। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन टीम के पदाधिकारी साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, रामकेशव दास व शिवम पांडेय ने बृहस्पतिवार को मंदिर में पत्रकारों को बताया कि इस बार होली को विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जेन-जी भक्ति को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाए, इसके लिए भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा। नामारस बैंड और रॉक कीर्तन मंडली आएगी जो भक्तिमय कीर्तन एवं आध्यात्मिक संगीत से सराबोर करेगी। उन्होंने बताया कि बनारस के अलावा कोलकाता और पूणे से गुलाब, गेंदे, जलबेरा आदि फूल मंगाए गए हैं। इसी से शृंगार होगा। 13 तरह के द्रव्यों से प्रभु का अभिषेक के बाद फूलों की होली खेली जाएगी। पांच हजार से अधिक कृष्ण भक्त शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi: इस्कॉन मंदिर की होली युवाओं को समर्पित, रॉक बैंड पर होगी भजन क्लबिंग; 51 तरह के फूलों से सजेंगे कान्हा #CityStates #Varanasi #Holi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar