पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव: दक्षिण लेबनान में इस्राइल की बड़ी कार्रवाई, हमले में हिजबुल्ला का बड़ा आतंकी ढेर
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल ने एक बार फिर हिजबुल्लाके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस्राइली सेना ने बड़ा दावा करते हुए बताया है किदक्षिणी लेबनान में की गई कार्रवाई में हिजबुल्लाके एक बड़ेआतंकी को मार गिराया गया है। इस्राइली सेनाके मुताबिक, अली अमीच हिजबुल्लाके इंजीनियरिंग विभाग की एक शाखा का प्रमुख था। आईडीएफ का कहना है कि यह आतंकी दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेइर इलाके में हिजबुल्ला के सैन्य ढांचे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं इस्राइली सेना पर हमले की साजिश रच रहा था। खबर अपडेट की जा रही है.
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 05:36 IST
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव: दक्षिण लेबनान में इस्राइल की बड़ी कार्रवाई, हमले में हिजबुल्ला का बड़ा आतंकी ढेर #World #International #Israel-lebanonConflict #Hezbollah #IsraeliArmy #AliDaoudAmich #Israel'sClaim #Lebanon #SubahSamachar
