Delhi NCR News: पांच महीने का नहीं हो सकता था गर्भपात.. इज्जत बचाने को पिता ने दामाद संग मिलकर रची साजिश
गर्भवती बेटी की डुबोकर हत्या मामला, तिगड़ी थाना क्षेत्र में युवती को उतारा गया था मौत के घाटबिना शादी गर्भवती होने पर बदनामी के डर से रची गई ऑनर किलिंग की साजिशअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में पांच महीने की गर्भवती बेटी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बेटी बिना शादी ही पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। पांच का गर्भपात कराना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में उसने समाज में इज्जत को बचाने के लिए बेटी की हत्या करने की साजिश रची। उसने अपनी बड़ी बेटी के पति के साथ मिलकर वारदात से कुछ दिन पहले ही साजिश रची थी।दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 31 जुलाई को तिगड़ी थाने की पुलिस को इस हत्या सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि लड़की शादी से पहले गर्भवती हो गई थी, जिससे उसके पिता को सामाजिक तौर पर बदनाम होने का डर था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस डर से आरोपी ने अपने एक दामाद के साथ मिलकर साजिश रची और बेटी को आगरा के बासोनी क्षेत्र के निकट चंबल नदी के तट पर ले गया, जहां नदी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में पिता लखपत सिंह समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से गहन तलाश के बावजूद अब तक लड़की का शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार, शव की तलाश की जा रही है।100 नंबर पर कॉल आने पर खुला राज : बेटी की हत्या करने के बाद पिता आगरा से वापस आ गया। वह लोगों को बताने लगा कि उसकी बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। ऐसे में वह बेटी के शव को चंबल नदी में विसर्जन कर आया है। वह लोगों को विश्वास दिलाने के लिए बेटी के शव विसर्जन की फोटो भी दिखा रहा था। मगर इसी बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को 100 नंबर पर बेटी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर सख्ताई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी लड़का नाबालिग है : पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की व लड़की एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। लड़का अभी नाबालिग है, इस कारण उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। मगर 19 वर्ष की लड़की पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में पिता को समाज में इज्जत खराब होने का डर सताने लगा था। बड़ी बेटी की भूमिका की की जा रही है जांच : पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के बड़े दामाद को तो गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में पुलिस आरोपी व्यक्ति की बड़ी बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक बड़ी बेटी के हत्या की इस वारदात में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:01 IST
Delhi NCR News: पांच महीने का नहीं हो सकता था गर्भपात.. इज्जत बचाने को पिता ने दामाद संग मिलकर रची साजिश #ItCouldn'tHaveBeenAFive-month-oldFetus...ToSaveFamilyHonor #AFatherConspiredWithHisSon-in-law. #SubahSamachar
