Maharajganj News: डीएम से भाइयों द्वारा भूमि कब्जा करने की शिकायत करते रो पड़ा युवक
नौतनवा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवा तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। यहां डीएम से भाइयों द्वारा भूमि पर कब्जा की शिकायत करते हुए युवक रो पड़ा। भूमि कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचा युवक नितिन निवासी विशुनपुर कुर्थिया को रोता देख अधिकारियों ने सांत्वना देकर उसे चुप कराया और न्याय होने का आश्वासन दिया। पीड़ित नितिन ने बताया कि विशुनपुर कुर्थिया में 4 डिसमिल भूमि है। बंटवारा को लेकर मामला सिविल न्यायालय फरेंदा में विचाराधीन है। आरोप है कि इस बीच उनके विपक्षी भाइयों द्वारा जबरिया उनके हिस्से की भूमि पर निर्माण कराकर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम सोगरवाल ने एसडीएम को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान कुल 67 मामले आए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण कर अन्य मामलों के समाधान को विभागवार टीमें गठित की गईं। डीएम सोगरवाल और एसपी अवस्थी ने मामलों का समय सीमा के अंदर सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की नसीहत दी। अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्मी पूजा के मद्देनजर मूर्ति विसर्जन स्थलों एवं छठ घाटों की साफ-सफाई, पथ प्रकाश, बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी को भी समस्या न झेलनी पड़े।इस दौरान एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 02:29 IST
Maharajganj News: डीएम से भाइयों द्वारा भूमि कब्जा करने की शिकायत करते रो पड़ा युवक #ItIsAllegedThat #InTheMeantime #HisOpposingBrothersAreAttemptingToSeizeHisShareOfTheLandByForciblyCarryingOutConstructionOnIt. #SubahSamachar
