दिल्ली-एनसीआर में हो रही है बारिश: हल्की हवाओं से बढ़ी ठंडक, दिन में भी छाए रहेंगे बादल; रुक-रुक कर बरसेंगे
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने जारी किया था यलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल कहा था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 02:56 IST
दिल्ली-एनसीआर में हो रही है बारिश: हल्की हवाओं से बढ़ी ठंडक, दिन में भी छाए रहेंगे बादल; रुक-रुक कर बरसेंगे #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Weather #Rain #SubahSamachar
