Bihar News: पनोरामा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, CMD संजीव मिश्रा और स्टाफ से पूछताछ

पूर्णिया जिले में आयकर विभाग की टीम ने पनोरामा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी इस कंपनी पर अचानक हुई कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कंपनी के दस्तावेज खंगाल रही हैं आयकर विभाग की टीमें मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें न केवल कंपनी के दस्तावेज खंगाल रही हैं, बल्कि CMD संजीव मिश्रा और अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर रही हैं। संजीव मिश्रा बिल्डर होने के साथ-साथ मुकेश साहनी की पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इस अचानक कार्रवाई से पनोरामा ग्रुप से जुड़े सभी कर्मी और सहयोगी हैरान हैं। आयकर विभाग की टीम ने पनोरामा ग्रुप के जिला स्कूल रोड स्थित मुख्य कार्यालय, ई-होम्स पनोरामा और समूह के अन्य महत्वपूर्ण केंद्रों पर दस्तक दी। इसके अलावा कंपनी से जुड़े कुछ प्रमुख स्टाफ के आवासों पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के वित्तीय लेन-देन, जमीन की खरीद-बिक्री और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। ये भी पढ़ें-Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी ठिकानों पर छापेमारी शुरू होते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पनोरामा ग्रुप पूर्णिया ही नहीं बल्कि सीमांचल के बड़े रियल एस्टेट समूहों में से एक माना जाता है। ऐसे में शहर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नहीं जारी हुआ कोई अधिकारिक बयान फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच में लगे अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि रेड अभी चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। जिला स्कूल रोड स्थित पनोरामा ऑफिस में आयकर विभाग की टीम अब भी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: पनोरामा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, CMD संजीव मिश्रा और स्टाफ से पूछताछ #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #BiharNews #SubahSamachar