Panipat News: दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी, छाए रहे बादल

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को दोपहर के समय बूंदाबांदी के बाद पूरा दिन बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। हवा की रफ्तार लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। जिले में रविवार को आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को पूरा दिन बादल छाने से मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी, छाए रहे बादल #ItRainedInTheAfternoon #AndTheSkyRemainedCloudy #SubahSamachar