जबलपुर में कम बारिश का असर: बरगी बांध का जलस्तर 10 साल में सबसे निचले स्तर पर, नर्मदा में घटा पानी

जबलपुर मेंगर्मी और मानसून की देरी के कारण बरगी बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। एक दशक बाद ऐसी स्थिति देखने को मिली है। हालांकि, बांध का जलस्तर अभी भी निर्धारित न्यूनतम स्तर से अधिक है। बरगी बांध के अभियंता राजेश सिंह गौड़ ने बताया कि वर्तमान में बांध का जलस्तर 407.55 मीटरहै। 30 जून तक बांध का न्यूनतम जलस्तर 403.55 मीटर होना चाहिए था। वर्तमान जलस्तर तय मानकों से अधिक है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में इस अवधि के दौरान यह सबसे अधिक गिरावट मानी जा रही है। एक दशक बाद पहली बार इस स्तर की कमी दर्ज की गई है। लगातार कम बारिश के कारण नर्मदा के कई घाटों पर जलस्तर इतना घट गया है कि लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जबलपुर में कम बारिश का असर: बरगी बांध का जलस्तर 10 साल में सबसे निचले स्तर पर, नर्मदा में घटा पानी #CityStates #MadhyaPradesh #Jabalpur #BargiDam #NarmadaRiver #WaterCrisis #SubmergenceZone #LowRainfall #Gwarighat #TilwaraGhat #SubahSamachar