Sirmour News: मातृशक्ति ने संभाली नशा मुक्ति अभियान की कमान, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
-नाहन में आदर्श संस्था का आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारीसंवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। नशे के खिलाफ समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आदर्श संस्था ने रविवार को नाहन के बड़ा चौक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।महिलाओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में मातृशक्ति की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगी तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।कार्यक्रम के दौरान संस्था के संगठनात्मक विस्तार के तहत हरप्रीत कौर को विक्रमबाग, बनकला, कोलर, धौलाकुआं, माजरा और मिश्रवाला क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। सुनीता को इन क्षेत्रों का महासचिव तथा गुलशन को सचिव बनाया गया। वहीं साधना बर्मन को प्रदेश कार्यकारिणी और विनोद कुमार भटनागर को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत, जिला अध्यक्ष मनीष जैन, जिला सचिव नीरज गुप्ता, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सीमा अत्री आदि मौजूद रहे।---------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 15:13 IST
Sirmour News: मातृशक्ति ने संभाली नशा मुक्ति अभियान की कमान, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान #CivicNews #SubahSamachar
