विंध्यवासिनी के जयकारे: नवरात्र के दूसरे दिन मां की चौखट पर श्रद्धा भाव से झुकाया शीश, गूंजे देवी गीते; जयघोष
जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र के दूसरे दिन देवी धाम पहुंचे आस्थावानो ने दर्शन पूजन कर मंगल कामना की।भोर में दिव्य मंगला आरती और भव्य श्रृंगार पूजन उपरांत विंध्यवासिनी माता के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे । देवी मंदिरों में सुबह से देर रात तक आदिशक्ति जगत जननी की जय जयकार गूंजती रही। शारदीय नवरात्र मेला के दूसरे दिन देश के कोने कोने से आए भक्तों ने देवी दरबार में मत्था टेका ।गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत धाम पहुंचे श्रद्धालु माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे। विंध्य दरबार में नर नारी और बच्चे माता की भक्ति में तल्लीन नजर आए।मंदिर पहुंचे श्रद्धालु माता की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 09:45 IST
विंध्यवासिनी के जयकारे: नवरात्र के दूसरे दिन मां की चौखट पर श्रद्धा भाव से झुकाया शीश, गूंजे देवी गीते; जयघोष #CityStates #Varanasi #Mirzapur #Vindhyachal #SharadiyaNavratri #NavratriFair #SubahSamachar
