सलाम: जयपुर में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर मासूम बच्चे समेत गिरने लगी महिला, ASI ने देवदूत बन बचाई जान
जयपुर की राजधानी स्थित सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एस्केलेटर पर चढ़ते समय गोद में बच्चे को लेकर जा रही एक महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की तत्परता से स्थिति संभल गई। एस्केलेटर पर बिगड़ा महिला का संतुलन जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर से ऊपर जा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घबरा गई। महिला के साथ गोद में मौजूद बच्चा भी फिसलकर नीचे गिरने की स्थिति में आ गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। ASI दुर्गा प्रसाद ने तुरंत संभाली स्थिति घटना के दौरान स्टेशन पर तैनात ASI दुर्गा प्रसाद ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। बिना समय गंवाए उन्होंने दौड़ लगाई और गिरती हुई महिला व बच्चे को संभाल लिया। उनकी सूझबूझ और सतर्कता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें-मोबाइल पर देखकर रोक दी चोरी:घर का ताला तोड़ रहे थे तीन चोर, ग्रामीणों ने पीटा; जयपुर-जोधपुर से क्या कनेक्शन महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित पुलिस के अनुसार, समय रहते मदद मिल जाने के कारण महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और हालात सामान्य रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से ASI दुर्गा प्रसाद की प्रशंसा की गई है। अधिकारियों ने उनकी तत्परता को जिम्मेदार पुलिसिंग का उदाहरण बताया। यात्रियों ने भी सराहा कदम घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी ASI दुर्गा प्रसाद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 18:10 IST
सलाम: जयपुर में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर मासूम बच्चे समेत गिरने लगी महिला, ASI ने देवदूत बन बचाई जान #CityStates #Jaipur #Rajasthan #SubahSamachar
