Kangra News: जयसिंहपुर कॉलेज और स्कूलों के बीच एमओयू, साझा होंगे संसाधन और ज्ञान
जालग/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। शैक्षणिक गुणवत्ता और स्कूली शिक्षा के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दगोह और संघोल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।इस समझौते के तहत महाविद्यालय और स्कूल मिलकर शैक्षणिक गतिविधियों, करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। एमओयू के अनुसार, स्कूल के विद्यार्थी महाविद्यालय की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। दगोह विद्यालय की ओर से अंजना कुमारी और संघोल की ओर से नीना देवी ने प्रधानाचार्यों के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में हस्ताक्षर किए।प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह महाविद्यालय की विशेष टीमें इन स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ अकादमिक संवाद करेंगी। स्कूल प्रतिनिधियों ने भी इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 20:55 IST
Kangra News: जयसिंहपुर कॉलेज और स्कूलों के बीच एमओयू, साझा होंगे संसाधन और ज्ञान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
