Panipat News: जलालपुर-प्रथम गांव में मिला युवक का शव

सनौली। जलालपुर-प्रथम गांव के सुशील का शव शुक्रवार को घर में मिला है। सूचना मिलते ही सनौली थाना प्रभारी वेदपाल और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव चार से पांच दिन पहले से पड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि सुशील और उनकी पत्नी का विवाद रहता था। वह दो लड़कियों को अपने साथ मायके ले गई थी। सुशील घर पर अकेला रहता था। वह शराब पीने का आदी था। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि वह घर पर अकेला रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जलालपुर-प्रथम गांव में मिला युवक का शव #Jalalpur-TheBodyOfAYoungManWasFoundInTheFirstVillage #SubahSamachar