जालंधर विस्फोट अपडेट: पंजाब में हाई अलर्ट, एनआईए-आईबी टीमों ने जांच शुरू की
जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ से पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार रात जालंधर में उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरप्रीत दियो भी जालंधर पहुंचीं और हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के आदेश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी रात के समय स्वयं गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं जांच एजेंसियां धमाके के हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुटी हैं और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े इनपुट लगातार एकत्र किए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:06 IST
जालंधर विस्फोट अपडेट: पंजाब में हाई अलर्ट, एनआईए-आईबी टीमों ने जांच शुरू की #CityStates #Chandigarh-punjab #जालंधरविस्फोटअपडेट #पंजाबमेंहाईअलर्ट #एनआईए-आईबीटीमोंनेजांचशुरूकी #HighAlertInPunjab #IntelligenceAgency #JalandharBlast #JalandharNewsInHindi #LatestJalandharNewsInHindi #JalandharHindiSamachar #SubahSamachar
