जम्मू-कश्मीर: CRPF ने 10000 फुट की ऊंचाई पर बैठे आतंकियों को खदेड़ा, 275 दिन में 43 'टीओबी' ने पलटी बाजी
जम्मू-कश्मीर में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर छिपे आतंकियों के ठिकानों को सीआरपीएफ ने ढूंढ लिया है। वहां से आतंकियों को खदेड़ा जा रहा है। पिछले 275 दिन में सीआरपीएफ ने ऐसे इलाकों में 43 टेम्पोरेरी ऑपरेशन बेस 'टीओबी' स्थापित कर दिए हैं। 43 'टीओबी' की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन इलाकों में जून से लेकर अब तक कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है। वहां पर आतंकियों की मूवमेंट भी नहीं के बराबर है। 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों के सैंकड़ों ठिकानों को नष्ट किया गया है। नतीजा, आतंकियों को वे इलाके छोड़ने पड़े हैं।सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारी के मुताबिक, अब आतंकियों को ऊंचाई वाले स्थानों पर छिपने नहीं दिया जाएगा। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद पिछले साल जून में सीआरपीएफ ने एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 'टीओबी' स्थापित करने का निर्णय लिया था। अभी तक जम्मू क्षेत्र में 17 और कश्मीर में 26 टीओबी स्थापित किए जा चुके हैं। इन टीओबी पर सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। इन्हें हर तरह के वॉर उपकरण, जैसे आधुनिक हथियार, स्नाइनर गन, दूरबीन, स्नो शूज, स्लीपिंग बैग और सेटेलाइट ट्रैकर आदि से लैस किया गया है। पहाड़ियों पर बनी छोटी-मोटी गुफाओं को नष्ट किया जा रहा है। आतंकियों के संभावित रूट की पहचान की जा रही है। सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया, कुछ वर्षों से आतंकवादी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अटैक कर रहे हैं। ये भी पढ़ें:भारत-अमेरिका व्यापार: '500 अरब डॉलर का सामान आएगा भारत', कोयले की खरीदारी व AI पर पीयूष गोयल यह बोले आतंकियों ने वहीं पर अपना ठिकाना बना रखा है। टीओबी बनने का एक बड़ा फायदा यह भी हुआ है कि आतंकियों तक पहुंचने वाली सप्लाई चेन खत्म कर दी गई है। जम्मू क्षेत्र में फिलहाल 30 से 40 विदेशी आतंकी छिपे हैं, जबकि कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या 40 से 57 के बीच बताई गई है। लोकल आतंकियों की संख्या मात्र छह है। इनमें से दो आतंकी लतीफ और जाकिर, जेएंडके में छिपे हैं, बाकी चार आतंकियों की लोकेशन सीमा पार बताई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 19:21 IST
जम्मू-कश्मीर: CRPF ने 10000 फुट की ऊंचाई पर बैठे आतंकियों को खदेड़ा, 275 दिन में 43 'टीओबी' ने पलटी बाजी #IndiaNews #National #JammuAndKashmir #Crpf #Terrorists #SubahSamachar
