Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी शुरू
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी शुरू की है। अब छह विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुपिंदर सिंह महीने के पहले और तीसरे सोमवार को सेवाएं देंगे जबकि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अयात अल्बिनो दूसरे और चौथे सोमवार को ओपीडी देखेंगी। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अनित पाल सिंह तथा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहित गोयल दूसरे व चौथे मंगलवार को जांच करेंगे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि पहले और तीसरे बुधवार को व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या संब्याल दूसरे व चौथे बुधवार को सेवाएं देंगी। सभी विशेषज्ञ सुबह दस से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 03:09 IST
Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी शुरू #JammuUniversity #OpdService #SubahSamachar
