Meerut News: जंगेठी ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल सतत विकास श्रेणी में
संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा। विकासखंड रोहटा की ग्राम पंचायत जंगेठी का चयन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत दीनदयाल सतत विकासश्रेणी में किया गया है। लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 42 पंचायतों का चयन इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जंगेठी पंचायत ने यह उपलब्धि हासिल की है। ग्राम पंचायत में जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा, डिजिटल पंचायत भवन और विभिन्न विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान दिया गया है। पंचायत को यह पुरस्कार आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रदान किया जाएगा।इस उपलब्धि पर विकास खंड स्तर पर खुशी का माहौल है। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह अहलावत, एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, सचिव राधा शर्मा, कृष्ण पाल सहित ग्रामवासियों ने पंचायत को बधाई दी। अधिकारियों और ग्रामीणों ने आशा जताई कि इसी प्रकार आपसी समन्वय और विकास कार्यों के माध्यम से विकास खंड और जनपद का नाम आगे भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होता रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:08 IST
Meerut News: जंगेठी ग्राम पंचायत का चयन दीनदयाल सतत विकास श्रेणी में #JangethiGramPanchayatSelectedInDeendayalSustainableDevelopmentCategory #SubahSamachar
