खो जाऊं तो… जान्हवी कपूर की टी-शर्ट के मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान, यूजर्स को प्यारा लगा अभिनेत्री का अंदाज
जान्हवी कपूर बीते दिनों फिल्म पेद्दी को लेकर चर्चा में रहीं। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में जान्हवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं। इस तस्वीरों में वह एक खास मैसेज लिखी टी-शर्ट पहने दिख रही हैं। इस मैसेज ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए लिखा था मैसेज वायरल तस्वीरों में जान्हवी ने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर लिखा था, अगर खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया को लौटा दें। इस पोस्ट ने ऑनलाइन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस तरह बायॅफ्रेंड शिखर के लिए जान्हवी कपूर का प्यार जताना फैंस को अच्छा लगा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:53 IST
खो जाऊं तो… जान्हवी कपूर की टी-शर्ट के मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान, यूजर्स को प्यारा लगा अभिनेत्री का अंदाज #Bollywood #National #JanhviKapoor #JanhviKapoorWearFunnyMessageNightsuit #JanhviKapoorBoyfriendShikharPahariya #ShikharPahariya #WhoIsShikharPahariya #SubahSamachar
