Janjgir-Champa News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती मिली
सक्ती जिले की जैजैपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान खान, निवासी जैजैपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में पीड़िता के पिता ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों ने सलमान खान पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग पीड़िता को उसके घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के सौंप दिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह करीब आठ माह की गर्भवती हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सक्ती के हटरी रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस ने पैलेस रोड के पास से आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 09:37 IST
Janjgir-Champa News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती मिली #CityStates #Crime #Janjgir-champa #JanjgirChampa(sakti)News #SubahSamachar
