जन्माष्टमी 2026: रात 12:13 बजे खत्म हो जाएगी अष्टमी तिथि, जानें कब करें लड्डू गोपाल का अभिषेक और आरती
इस साल जन्माष्टमी की पूजा को लेकर समय का एक खास संयोग बन रहा है। 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इसी रात 12:13 बजे अष्टमी तिथि समाप्त हो जाएगी। वहीं पूजा के लिए शुभ माना जाने वाला निशीथ काल रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा। ऐसे में भक्तों के बीच यह सवाल है कि लड्डू गोपाल का अभिषेक, जन्म आरती और भोग किस समय करना उचित रहेगा क्या पूजा रात 12:13 बजे ही पूरी कर लेनी चाहिए या अष्टमी तिथि के बाद भी पूजा कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 4 सितंबर को तड़के 2:25 बजे आरंभ होगी और इसी रात 12:13 बजे यानी 5 सितंबर को समाप्त होगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में निशीथ काल रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा। यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पूजा का निशीथ मुहूर्त जारी रहेगा, लेकिन इसी दौरान अष्टमी तिथि समाप्त हो जाएगी। जन्माष्टमी:रात 12 बजे नहीं जा सकते मंदिर, तो कृष्ण जन्म के समय घर पर इस विधि से करें पूजा जन्माष्टमी 2026:राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 03, 2026, 15:27 IST
जन्माष्टमी 2026: रात 12:13 बजे खत्म हो जाएगी अष्टमी तिथि, जानें कब करें लड्डू गोपाल का अभिषेक और आरती #Festivals #National #Janmashtami2026 #JanmashtamiAartiTime #KrishnaJanmashtamiPujaTime #AshtamiTithiEndTime #NishitaPujaMuhurat #SubahSamachar
