Varanasi News: गांजा बिक्री की जांच में दोषी जंसा के चौकी इंचार्ज थाने से संबद्ध, पढ़ें- पूरा मामला
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस में गांजा बिक्री से संबंधित वायरल वीडियो की जांच में जंसा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव दोषी पाए गए। एडीसीपी गोमती जोन की रिपोर्ट पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने जंसा चौकी इंचार्ज को थाने से संबद्ध करते हुए जांच भी बैठा दी है। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि गांजा बिक्री के संबंध में चौकी इंचार्ज द्वारा समय रहते प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई नहीं की गई, जिसमें पुलिस स्तर पर लापरवाही हुई। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि पवन को हटा दिया गया है। वहीं, जंसा चौकी इंचार्ज मयंक सिंह को बनाया गया। बड़ागांव थाने से एसआई जगदंबा सिंह को डीसीपी गोमती जोन का पीआरओ बनाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 13:28 IST
Varanasi News: गांजा बिक्री की जांच में दोषी जंसा के चौकी इंचार्ज थाने से संबद्ध, पढ़ें- पूरा मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #CrimeNews #SubahSamachar
