Rishikesh News: टीवी रियलिटी शो में जानवी और आशिया फाइनल में
टीवी रियलिटी शो किसमे कितना है दम के योग में छिद्दरवाला की 12 वर्षीय होनहार छात्रा जानवी और आशिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है। दोनों कक्षा सातवीं की छात्रा हैं और छिद्दरवाला के इंदिरा राष्ट्रीय बाल विद्यालय में पढ़ती हैं।विद्यालय की शिक्षिका और योग प्रशिक्षक मोनिका बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह टैलेंट शो बीते माह 22 जून को हुआ था। जिसमें देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डांस, योग और गायन जैसी विभिन्न विधाएं शामिल थीं। बताया कि योग कैटेगरी में 50 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें जानवी और आशिया ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले जानवी और आशिया दो बार दूरदर्शन पंजाब नेशनल चैनल पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। दोनों छात्राएं स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। वहीं क्षेत्र की बेटियों के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 02:38 IST
Rishikesh News: टीवी रियलिटी शो में जानवी और आशिया फाइनल में #JanviAndAashiyaInFinalsOfTVRealityShow #SubahSamachar
