Sonipat News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जतिन त्यागी ने जीता स्वर्ण पदक
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा के युवा तीरंदाज जतिन त्यागी ने गोवा में 28 जून को आयोजित वाईएसएसए राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतकर उन्होंने गन्नौर और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। जतिन त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नरेंद्र त्यागी व चाचा सीए अरुण त्यागी को दिया। पिता नरेंद्र त्यागी ने कहा कि जतिन ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:40 IST
Sonipat News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जतिन त्यागी ने जीता स्वर्ण पदक #JatinTyagiWonTheGoldMedalAtTheNationalArcheryCompetition. #SubahSamachar
