Delhi News: पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए की थी जावेद की हत्या
चार किशोरों को पकड़ा, सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, कारतूस और चाकू बरामदअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। शाहदरा की एंटी सोशल बिहेवियर (एएसबी) सेल पुलिस ने फर्श बाजार थाना क्षेत्र की भीखम सिंह कॉलोनी में हुई गोलीबारी, हत्या व जानलेवा हमले के मामले का खुलासा कर दिया है। सीमापुरी में हुई एक पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए किशोरों का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिलाया गया था। पुलिस टीम ने वारदात में शामिल चार किशोरों को पकड़ लिया है। इनके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से चार खाली खोल भी मिले हैं।पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि शास्त्री पार्क थाने का घोषित अपराधी (बीसी) वसीम उनका मेंटर था। वसीम सीमापुरी में मारे गए बीसी अकबर का दोस्त था। वसीम ने ही उन्हें (किशोरों) अकबर की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार किया था। हालांकि इसी साल जनवरी में वसीम की भी उसके भतीजे ने हत्या कर दी थी जिसके बाद किशोरों ने वसीम की बात पूरी करने और अकबर की मौत का बदला लेने के लिए हमले की साजिश रची।किशोरों ने 5 अक्तूबर को जावेद के घर की रेकी की थी। जैसे ही जावेद के घर में होने की पुष्टि हुई, आरोपी अंदर घुस गए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मौसी मैमूना बीबी भी घायल हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल जावेद खुद सीमापुरी थाने में दर्ज बीसी अकबर की हत्या के मामले में आरोपी है और फरार चल रहा था। वह पहचान छिपाकर भीखम सिंह कॉलोनी में रह रहा था।5 अक्तूबर की रात फर्श बाजार थाना पुलिस को भीखम सिंह कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि जावेद के बाएं हाथ में गोली लगी है और गर्दन पर चाकू के निशान हैं जिसकी बाद में मौत हो गई थी, जबकि उसकी मौसी मैमूना बीबी की गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर चारों किशोरों को पकड़ लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 16:34 IST
Delhi News: पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए की थी जावेद की हत्या #JavedWasMurderedToExactRevengeForAnOldEnmity. #SubahSamachar
