Noida News: मकान की ग्रिल तोड़कर जेवरात चोरी
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-1 में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान की कीमत 15 लाख के करीब है। विक्रम दुबे बृहस्पतिवार की सुबह लाैटे तो ग्रिल टूटी थी। घर में रखे सामान बिखरे थे। नकदी, जेवरात व चांदी के 25 सिक्के गायब थे। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मुआयना किया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:42 IST
Read More:
Jewelry stolen after breaking house grille
Noida News: मकान की ग्रिल तोड़कर जेवरात चोरी #JewelryStolenAfterBreakingHouseGrille #SubahSamachar
