पश्चिम एशिया संकट का असर: लंदन में यहूदी एम्बुलेंस सेवा के वाहनों में लगाई आग, घृणा अपराध की जांच शुरू
लंदन में एक यहूदी चैरिटी संगठन की चार एम्बुलेंस गाड़ियों को सोमवार तड़के आग के हवाले कर दिया गया। ब्रिटिश पुलिस इस घटना की जांच घृणा अपराध (हेट क्राइम) के तौर पर कर रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे यहूदी-विरोधी हमला बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी संवेदनाएं यहूदी समुदाय के साथ हैं, जो आज सुबह इस भयावह खबर के साथ जागा है।' मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि स्वयंसेवी आपातकालीन चिकित्सा सेवा देने वाले संगठन हटजोला नॉर्थवेस्ट की चार एम्बुलेंस इस आग में क्षतिग्रस्त हो गईं। वाहनों में रखे कई गैस सिलेंडर फटने से पास की एक इमारत की खिड़कियां भी टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 12:24 IST
पश्चिम एशिया संकट का असर: लंदन में यहूदी एम्बुलेंस सेवा के वाहनों में लगाई आग, घृणा अपराध की जांच शुरू #World #International #WestAsiaCrisis #London #HateCrime #HateCrimeAgainstJews #SubahSamachar
