Jhajjar: सहवाग स्कूल के नजदीक खेतों में मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
झज्जर के कलोई गांव के पास स्थित सहवाग स्कूल के नजदीक खेतों में दो लोगों के शव बरामदहुए हैं। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों के सिर में चोट के निशानमिले हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ झज्जर परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई। इनकी किसी अन्य जगह हत्या की गई है और शवों को यहां डाला गया है। जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 10:17 IST
Jhajjar: सहवाग स्कूल के नजदीक खेतों में मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #JhajjarCrime #JhajjarPolice #SubahSamachar
